नूंह जिले के नगीना क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए बड़कली चौक पर सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया। कार्रवाई के दौरान कई अस्थायी ढांचे और अतिक्रमण हटाए गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रशासन ने कार्रवाई से पहले मुनादी कराकर लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाने वालों के खिलाफ सोमवार को सख्त कदम उठाए गए।
बीडीपीओ विशाल आजाद ने कहा कि नगीना क्षेत्र में अगले एक माह तक अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य बाजारों और मुख्य सड़कों को जाम मुक्त बनाना तथा आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी राहत मिलेगी।
#nationaltvmedia #nuhmewatnews #nuh #nuhnews #haryana
Palwal, Palwal | Jun 23, 2026