पांकी के नादगाद गांव में66 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या,
पांकी थाना क्षेत्र के करार पंचायत स्थित नादगाद गांव में 66 वर्षीय धनराज भुइयां की मंगलवार रात अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। इस वारदात के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, धनराज भुइयां की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।
Panki, Palamu | Jun 10, 2026