
RPIC स्कूल में स्कूल काउंसिल 2026 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह
सिसवा बाजार, महराजगंज। RPIC School में School Council 2026 के नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार को अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह (Investiture Ceremony) का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल काउंसिल चुनाव के माध्यम से निर्वाचित विद्यार्थियों को उनके पद के अनुरूप बैज एवं पद-पट्टिका (Sash) पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखने तथा दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से स्कूल काउंसिल का गठन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। चुनाव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान करते हुए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।
School Council 2026 में हेड बॉय विपुल सिंह, हेड गर्ल कोमल जायसवाल, वाइस हेड बॉय प्रांजल राव तथा वाइस हेड गर्ल आयुषी सिंह को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
वहीं, रेड हाउस में कैप्टन (बॉय) अभिषेक, वाइस कैप्टन (बॉय) अभिनव कुमार, कैप्टन (गर्ल) आर्या मिश्रा तथा वाइस कैप्टन (गर्ल) आंचल सिंह निर्वाचित हुए। ग्रीन हाउस में कैप्टन (बॉय) राहुल जायसवाल, वाइस कैप्टन (बॉय) रितेश यादव, कैप्टन (गर्ल) रिमझिम मद्धेशिया तथा वाइस कैप्टन (गर्ल) नंदिता सिंह एवं ऋषिका यादव को जिम्मेदारी दी गई।
येलो हाउस में कैप्टन (बॉय) दिव्यांशु मिश्रा, वाइस कैप्टन (बॉय) इरफान अंसारी, कैप्टन (गर्ल) गरिमा जायसवाल तथा वाइस कैप्टन (गर्ल) महक मद्धेशिया चुने गए। ब्लू हाउस में कैप्टन (बॉय) विराट जायसवाल, वाइस कैप्टन (बॉय) युवराज सिंह, कैप्टन (गर्ल) यशवी सिंह तथा वाइस कैप्टन (गर्ल) साक्षी जायसवाल को दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा स्पोर्ट्स बॉय प्रांजल राव और स्पोर्ट्स गर्ल ऋषिका यादव को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, विद्यार्थियों के बीच सहयोग एवं समन्वय बढ़ाने, विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अपने पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय प्रबंधन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल काउंसिल महज पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, टीम भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने आचरण, अनुशासन और कार्यशैली से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।