छठ पर्व पर भाजपा नेता मनीष मिश्रा का बड़ा संकल्प, एक साल के अंदर बस्ती की बंद चीनी मिल चालू कराने का किया ऐलान
बस्ती। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने बस्ती की बंद पड़ी चीनी मिल को लेकर एक बड़ा संकल्प लिया है। उन्होंने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि बस्ती की बंद चीनी मिल को एक साल के अंदर चालू कराया जाएगा।
मनीष मिश्रा के इस संकल्प से चीनी मिल के दोबारा संचालन को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। चीनी मिल चालू होने से क्षेत्र के किसानों, गन्ना उत्पादकों और स्थानीय लोगों को रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने छठी मैया के पावन अवसर पर इस संकल्प को दोहराते हुए बस्ती के विकास और क्षेत्र की खुशहाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
अब देखना होगा कि भाजपा नेता मनीष मिश्रा का यह संकल्प आने वाले एक वर्ष में कितना धरातल पर उतरता है।
#basti #UttarPradesh