2.63 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची ₹30.93 करोड़ से अधिक की पेंशन राशि
औरंगाबाद: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त 2026 की पेंशन राशि का डीबीटी के जरिए अंतरण किया। राज्यभर के 105.68 लाख लाभुकों के खातों में ₹1,233.87 करोड़ की राशि भेजी गई। प्रत्येक लाभुक को ₹1,100 मासिक पेंशन दी गई।
औरंगाबाद जिले में 2,63,070 पेंशनधारियों के बैंक खातों में ₹30.93 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई। समाहरणालय के योजना भवन में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें डीएम अभिलाषा शर्मा सहित अधिकारी और पेंशनधारी मौजूद रहे।
डीएम ने कहा कि पेंशनधारियों को समय पर पेंशन उपलब्ध कराना और पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
#Aurangabad #BiharNews #PensionYojana #SocialSecurityPension #DBT #BreakingNews #BiharBreaking #PensionNews #SamratChoudhary #AurangabadNews #GovernmentScheme #SityogNews #HindiNews #LatestNews
Bihar, India | Sep 10, 2026