तालझारी डकैती कांड का खुलासा, सरैयाहाट के 2 बदमाश गिरफ्तार
लूटे गए चांदी के जेवर बरामद, अन्य वारदातों में भी शामिल होने की स्वीकारोक्ति
दुमका पुलिस ने तालझारी थाना क्षेत्र के चर्चित डकैती कांड का खुलासा करते हुए सरैयाहाट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटे गए चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं।
मुख्य बातें:
• 21 फरवरी 2026 को सहारा गांव में हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा।
• सरैयाहाट के प्रदीप हाजरा और संजय राय गिरफ्तार।
• लूटे गए चांदी के पहुंची, पायल, लॉकेट और सिकड़ी बरामद।
• पूछताछ में नोनीहाट में ज्वेलरी व्यवसायी से छिनतई और देवघर में डकैती के प्रयास में शामिल होने की बात स्वीकार की।
• संजय राय पर पहले से डकैती और आर्म्स एक्ट समेत दो संगीन मामले दर्ज हैं।
• पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
#Dumka #Taljhari #Police #CrimeNews #Jharkhand #SanthalParganaKhabar