लुधियाना में एक मिठाई की दुकान में ग्राहकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने दुकान के मालिक के साथ मारपीट की, उसका सिर फोड़ दिया। कर्मचारियों को पीटा, दुकानदार के छोटे भाई के पैर की उंगलियां तोड़ दीं।
मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो थे, जिनमें से कुछ खड़े होकर घटना को मोबाइल कैमरे में शूट करते रहे। इसके कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दोनों ओर से हाथापाई होती दिख रही है।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को बताया कि यह पूरा हंगामा दुकान में रसगुल्ला खाने को लेकर हुआ था। पुलिस ने 3 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू की है।
The KurukshetraNayab SainiKurukshetraKurukshetra Vibes News कुरुक्षेत्रKurukshetra University KurukshetraBhagwant MannGurnam Singh CharuniKrishan Bedi
BJP Punjab #ludhiana #LudhianaNews