
😢 बीमार बेटे को गोद में लेकर करता रहा गुहार, फिर भी नहीं पसीजा परिचालक का दिल!
📍जसवंतनगर के महलई गांव निवासी एक यात्री ने रोडवेज बस के परिचालक पर संवेदनहीनता और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि बीमार बच्चे को लेकर घर लौटते समय बार-बार विनती करने के बावजूद परिचालक ने बस को जसवंतनगर हाईवे चौराहे पर नीचे नहीं उतारा।
🚌 जानकारी के अनुसार विवेक कुमार अपने 10 वर्षीय पुत्र राघव कुमार का इलाज कराकर आगरा से रोडवेज बस संख्या UP84T 4844 से वापस लौट रहे थे। बच्चे की तबीयत खराब होने की बात बताते हुए उन्होंने परिचालक से जसवंतनगर हाईवे चौराहे पर उतारने का अनुरोध किया, लेकिन आरोप है कि परिचालक ने उनकी एक नहीं सुनी।
⚠️ पीड़ित के मुताबिक परिचालक ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “बस मेरी मर्जी से चलेगी” और बस को ओवरब्रिज से सीधे इटावा रोडवेज बस स्टैंड तक ले गया।
📄 घटना से आहत यात्री ने रोडवेज अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर संबंधित परिचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई और सेवामुक्त किए जाने की मांग की है।
👥 समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य द्वारा भी मामले की जानकारी रोडवेज अधिकारियों को दी गई, जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
👉 क्या यात्रियों के साथ ऐसा व्यवहार उचित है? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
#Jaswantnagar #Etawah #Roadways #UPRoadways #BreakingNews #DPSChannel #MohammadAsifKhan