Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

भाट ब्राह्मण कल्याण समिति ने OBC और ST अधिकारों के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमत्री जयराम ठाकुर व राज्यपाल से की मुलाकात.. सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर ) भाट ब्राह्मण कल्याण समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाटी पुत्र एवं पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा राज्यपाल से मुलाकात कर हाटी समुदाय से जुड़े OBC और ST अधिकारों के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हाटी समुदाय के OBC वर्ग के हितों की रक्षा के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि OBC राज्य सरकार का विषय है और यदि वर्तमान सरकार चाहे तो अधिसूचना जारी कर समाज की आशंकाओं को दूर कर सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हाटी समुदाय को उनके अधिकार दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण दत्त शर्मा, महासचिव ओम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, सदस्य राम लाल शर्मा, अरविंद शर्मा और अनुज शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि भी इस दौरान उपस्थित रहे। समिति ने कहा कि हाटी समुदाय को केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा प्रदान किया जा चुका है, जबकि भाट ब्राह्मण एवं अन्य उपजातियां राज्य की OBC सूची में भी शामिल हैं। ऐसे में समाज के पात्र लोगों को दोनों श्रेणियों के अधिकार मिलने चाहिए। समिति ने वर्तमान राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह उच्च न्यायालय में हाटी समुदाय के जनजातीय दर्जे का मजबूती से पक्ष रखे तथा OBC वर्ग के अधिकारों को भी सुरक्षित बनाए रखे। समिति का कहना है कि OBC सूची राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है और सरकार स्पष्ट अधिसूचना जारी कर समाज को आश्वस्त कर सकती है कि OBC अधिकारों में किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी। महासचिव ओम प्रकाश शर्मा ने समाज से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में OBC आरक्षण का लाभ मिल रहा है और ST दर्जा भी प्रदान किया जा चुका है। हालांकि ST प्रमाण पत्र जारी करने का मामला न्यायालय में लंबित है, इसलिए फिलहाल उस पर रोक लगी हुई है। जैसे ही उच्च न्यायालय द्वारा लगाया गया अंतरिम स्थगन आदेश हटेगा, पात्र हाटी समुदाय के लोगों को ST प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज को किसी भी राजनीतिक भ्रम या भ्रामक प्रचार से बचना चाहिए तथा आपसी एकता और सामंजस्य बनाए रखना चाहिए। समिति ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में OBC अधिकारों पर किसी भी प्रकार की आंच आती है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

MORE NEWS

पार्टी पॉलटिक्स से ऊपर उठकर स्थानीय 
लोगों के साथ खड़े हुए गणेश गोदियाल

पार्टी पॉलटिक्स से ऊपर उठकर स्थानीय लोगों के साथ खड़े हुए गणेश गोदियाल

Parliament Street, New Delhi | Jun 23, 2026

लगातार उत्तराखंड और उत्तराखंडियों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले कुछ लोग इस वीडियो के माध्यम से राज्य की पुलिस और प्रशासन का संयम देख सकते हैं।
प्रशासन के पास ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने के तमाम कानूनी और प्रशासनिक साधन मौजूद हैं। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें कानून का पाठ भी पढ़ाया जा सकता है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों राज्यों के लोगों के बीच किसी प्रकार की खाई या तनाव पैदा न हो, इसलिए प्रशासन अभी धैर्य और संयम का परिचय दे रहा है।
हालांकि, संयम को कमजोरी समझने की भूल किसी को नहीं करनी चाहिए। उत्तराखंड की संस्कृति सम्मान, शालीनता और सह-अस्तित्व की रही है। कानून का सम्मान करना और स्थानीय व्यवस्था का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। जो भी व्यक्ति या समूह शांति और सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध कानून के दायरे में उचित कार्रवाई होना स्वाभाविक है।

लगातार उत्तराखंड और उत्तराखंडियों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले कुछ लोग इस वीडियो के माध्यम से राज्य की पुलिस और प्रशासन का संयम देख सकते हैं। प्रशासन के पास ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने के तमाम कानूनी और प्रशासनिक साधन मौजूद हैं। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें कानून का पाठ भी पढ़ाया जा सकता है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों राज्यों के लोगों के बीच किसी प्रकार की खाई या तनाव पैदा न हो, इसलिए प्रशासन अभी धैर्य और संयम का परिचय दे रहा है। हालांकि, संयम को कमजोरी समझने की भूल किसी को नहीं करनी चाहिए। उत्तराखंड की संस्कृति सम्मान, शालीनता और सह-अस्तित्व की रही है। कानून का सम्मान करना और स्थानीय व्यवस्था का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। जो भी व्यक्ति या समूह शांति और सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध कानून के दायरे में उचित कार्रवाई होना स्वाभाविक है।

Parliament Street, New Delhi | Jun 23, 2026

हापुड़: बच्चे की परीक्षा छूटने पर परिजनों और SP के बीच हुई तीखी बहस #viralvideo #trendingvideo #up #news

हापुड़ में एक बच्चे की परीक्षा छूट जाने के बाद उसके परिजनों और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर बहस हो गई। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश बच्चा समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सका, जिससे उसकी परीक्षा छूट गई। इस बात से नाराज परिजनों ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से अपनी नाराजगी जताई।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक (SP) भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों और SP के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई। हालांकि पूरे घटनाक्रम के दौरान SP ने संयम और शालीनता का परिचय दिया तथा परिजनों की बात को धैर्यपूर्वक सुना।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें परिजन अपनी समस्या रखते हुए दिखाई दे रहे हैं और SP उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर लोगों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जा�

हापुड़: बच्चे की परीक्षा छूटने पर परिजनों और SP के बीच हुई तीखी बहस #viralvideo #trendingvideo #up #news हापुड़ में एक बच्चे की परीक्षा छूट जाने के बाद उसके परिजनों और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर बहस हो गई। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश बच्चा समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सका, जिससे उसकी परीक्षा छूट गई। इस बात से नाराज परिजनों ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से अपनी नाराजगी जताई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक (SP) भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों और SP के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई। हालांकि पूरे घटनाक्रम के दौरान SP ने संयम और शालीनता का परिचय दिया तथा परिजनों की बात को धैर्यपूर्वक सुना। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें परिजन अपनी समस्या रखते हुए दिखाई दे रहे हैं और SP उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर लोगों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जा�

Parliament Street, New Delhi | Jun 22, 2026