
राजस्थान पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण की दिशा में एक और बड़ा कदम!
पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में 'राजस्थान पुलिस कार्मिक कल्याण न्यास' की 53वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिसकर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी प्रस्तावों पर गहन मंथन किया गया:
* सहायता राशि में बढ़ोतरी पर विचार: सेवा के दौरान पुलिसकर्मी की मृत्यु या पूर्ण दिव्यांगता की स्थिति में मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाने पर चर्चा की गई।
* उच्च शिक्षा व सुविधाएं: पुलिसकर्मियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, पुलिस लाइनों में सुविधाओं का विस्तार और पुस्तकालय निर्माण के प्रस्तावों पर विचार।
* ग्रीन ड्राइव पहल: पुलिस परिसरों में हरियाली बढ़ाने के लिए 'ग्रीन ड्राइव' शुरू करने का सुझाव।
* सीएसआर (CSR) सहयोग: न्यास के कोष को मजबूत करने के लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत सहयोग प्राप्त करने के विकल्पों पर चर्चा।
इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री वी.के. सिंह, आईजी श्री कैलाशचंद विश्नोई और जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राजस्थान पुलिस अपने कार्मिकों के कल्याण और उनके परिवारों को बेहतर संबल देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#Rajasthanpolice #policemen #welfare #helpfund #education