सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सेफ हो गए दीपक प्रकाश, राज्यपाल ने मनोनीत MLC बना दिया
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को राज्यपाल ने एमएलसी के रूप में मनोनीत कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले दीपक का मंत्री पद सुरक्षित हो गया है। बिना विधायक या एमएलसी बने मंत्री पद पर बने रहने को लेकर अदालत ने सम्राट सरकार से सवाल किया था।