कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भैया दूज पर दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में करीब 200 परिवारों से मुलाकात की। इनमें हरियाणा के करनाल और सोनीपत के परिवार भी शामिल रहे। राहुल गांधी ने सभी परिवारों के लिए अलग-अलग टेबल लगवाई थीं और एक-एक करके उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने परिवारों का हालचाल जाना, बच्चों की पढ़ाई और कामकाज के बारे में पूछा और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
इस मुलाकात में करनाल के तेजिंदर मान का परिवार भी शामिल हुआ। तेजिंदर की मां बीरमती अपने हाथों से बनाया चूरमा लेकर पहुंचीं। राहुल गांधी ने उनके हाथ का चूरमा खाया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, गोहाना के किसान संजय अपने साथ मशहूर जलेबी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी से उनकी यह दूसरी मुलाकात थी।
Rahul Gandhi The KurukshetraNayab SainiKurukshetra News कुरुक्षेत्रKurukshetra University Kurukshetra