
#टी.ई टी की अनिवार्यता को समाप्त एवं #पुरानी पेंशन" बहाल करने की मांग को शिक्षकों ने दिया धरना
#चंबा (टिहरी) #उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन" शाखा चम्बा , टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपदीय संगठन के आह्वान पर आयोजित "टी.ई टी की अनिवार्यता को समाप्त एवं पुरानी पेंशन" बहाल करने की मांग को लेकर कार्यालय #उप-शिक्षाधिकारी चम्बा में धरना दिया गया।
#संघनिष्ठ पदाधिकारी/ सदस्य जिसमें पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक श्री उत्तम तोपवाल , पूर्व जिलाअध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष परमजीत सजवाण, वर्तमान जिला प्रवक्ता टी.टी राणा जी ,शाखा चम्बा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका आर्य, संयुक्तमंत्री श्री विजय जोशी, ऑडिटर श्री अतुल चमोली, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष थौलधार श्री विनोद नेगी, श्री विजय सिंह, श्री अनिल बधानी, श्री दिनेश कुमार, श्री विनोद सेलुरियाल, श्री नरेशपाल, श्रीमती रजनी थपलियाल, श्रीमती सोबती डोभाल, श्रीमती आनंदी चौहान, श्रीमती पूनम, श्रीमती रेशमा, श्रीमती फुरकाना, श्री गोविंद रावत, श्री फत्ते, धर्मवीर सिंह गुसांई, श्री राकेश चौहान, मो. यूनुस , श्री कुँवर सिंह मखलोगा ने उपस्थित होकर प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं शिक्षामंत्री उत्तराखंड सरकार को उपशिक्षा अधिकारी चम्बा के प्रतिनिधि अजय तोपवाल के माध्यम से अपनी मांगों के शीघ्र समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।
#ब्लॉक मंत्री मंगत सिंह नेगी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए
सभी सम्मानित शिक्षक/शिक्षकाओं का तह दिल से हार्दिक आभर प्रकट करते हुए विकास खण्ड चंबा के समस्त कार्यरत अध्यापक/अध्यापिका भाई /बहनों से अपील करते हुए कहा कि आप दिनांक 17 जुलाई 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जिला मुख्यालयमें धरना प्रदर्शन में शत- प्रतिशत उपस्थिति देकर ,उक्त आंदोलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का कार्य करेंगे।