ग्वालियर जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए 28 जून को विशेष पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर जिला पल्स पोलियो टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कोई भी बच्चा खुराक से वंचित न रहे। पहले दिन बूथों पर अधिकतम बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि छूटे हुए बच्चों को 29 और 30 जून को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जरूर लेकर जाएं और इस जनस्वास्थ्य अभियान को सफल बनाएं।