पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर पैनल पोस्टमार्टम कराया है और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि करीब ढाई साल पहले निशा ने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें समझौता हुआ था। अब पुलिस पुराने विवादों, परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत के पीछे केवल घरेलू विवाद था या कोई और वजह।