
डबवाली के गुरुबचन सिंह हत्या*कांड का खुलासा:मामूली कहासुनी में बाइक सवारों ने किया ह-मला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट...
सिरसा जिले के डबवाली में हुए गुरबचन सिंह हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। डबवाली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों प्रिंस और मंगल सिंह को गिरफ्तार किया है।
उप पुलिस अधीक्षक योगेश कटारिया ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। सीआईए स्टाफ डबवाली और थाना शहर डबवाली की विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।
दो बाइक सवारों से हुई थी कहासुनी
यह घटना 10 अगस्त की शाम की है, जब गुरबचन सिंह अपने साथी के साथ काम खत्म कर घर लौट रहे थे। जवाहर नगर, मंडी डबवाली के पास दो बाइक सवार युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाइक सवारों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाया और गुरबचन सिंह पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुरबचन सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इस संबंध में मृतक के पुत्र आकाशदीप के बयान पर थाना शहर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
ह-त्या आरोपियों का पहले से रहा आपराधिक रिकार्ड
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। प्रिंस के खिलाफ थाना कालांवाली में वर्ष 2023 में लड़ाई-झगड़े का मामला और थाना शहर डबवाली में पूर्व में छीना-झपटी का मामला दर्ज है। वहीं, मंगल सिंह के खिलाफ थाना शहर डबवाली में वर्ष 2021 में लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज बताया गया है।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul#inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Aug 12, 2026