रोसड़ा में रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव:राजधानी एक्सप्रेस से टकराने की आशंका
#समस्तीपुर जिले के रोसड़ा स्थित रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन के गुमटी नंबर 17A के पश्चिम में शनिवार को रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के राजोपुर निवासी सिकंदर यादव के 35 वर्षीय पुत्र शांतू यादव के रूप में हुई है।मौत समस्तीपुर से खगड़िया जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई है। मृतक के भाई मनटून यादव ने बताया कि शांतू बीती रात से घर से लापता था। सुबह उन्हें रोसड़ा में रेलवे लाइन किनारे शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।