PATNA :- राजधानी पटना के बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण चेतना समिति के संरक्षक राजीव रंजन गुड्डू ने राज्यपाल को चांदी का मुकुट भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से गुलजार रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 लोगों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, श्री कृष्ण चेतना समिति के संरक्षक राजीव रंजन गुड्डू समेत कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। #GovardhanPuja #iskconmandirpatna #ProgramInauguration #GovernorNagaland #NandkishoreYadav #trendingpost #nonfollowers
Maner, Patna | Nov 10, 2026