करौली जिले को मिली एक और बड़ी सौगात
रेलवे मंत्री द्वारा करौली जिले के विकास को नई गति देते हुए धौलपुर–सरमुथरा–खरेटा–हिण्डौन सिटी जंक्शन बालाघाट–टोडाभीम–महेंदीपुर बालाजी रेलवे लाइन परियोजना के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है।
2500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह नई रेलवे लाइन क्षेत्र के विकास, बेहतर यातायात सुविधा और व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती देगी। इस परियोजना से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
यह परियोजना करौली जिले के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।