Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana

नवगछिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3,36,290 प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट सहित 3 गिरफ्तार, टेम्पू जब्त राजेश कानोड़िया, नवगछिया। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत कदवा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक टेम्पू से भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट की खेप नवगछिया से मधेपुरा की ओर ले जाया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में कदवा थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कदवा थाना चौक (एस०एच०-58) पर वाहन जांच प्रारंभ किया गया। वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध टेम्पू को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में टेम्पू से कुल 2,71,890 प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट बरामद किया गया। साथ ही टेम्पू चालक 1. मंगल सिंह पिता स्व० बैजु सिंह, मक्खातकीया थाना- नवगछिया जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही टैंपू को जब्त कर लिया गया। एसपी नवगछिया के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के क्रम में बताया कि उक्त प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट उसे मक्खातकिया स्थित रतन कुमार उर्फ रतन कुमार स्वर्णकार द्वारा मधेपुरा पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराया गया था। तत्पचात् मक्खातकिया स्थित रतन कुमार के घर से छापेमारी के क्रम में 71,400 प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट बरामद करते हुए 2. रतन कुमार उर्फ रतन कुमार स्वर्णकार पिता स्व० दयानंद साह सा०-मक्खातकीया थाना-नवगछिया जिला-भागलपुर और 3. मोहित कुमार पिता रतन कुमार उर्फ रतन कुमार स्वर्णकार सा०-मक्खातकीया थाना-नवगछिया जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कदवा थाना कांड संख्या-80/26 दर्ज कर अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी नवगछिया के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रतन कुमार एवं मोहित कुमार का अपराधिक इतिहास भी रहा है। जो इस प्रकार से है - 1. नवगछिया थाना कांड संख्या-80/25 धारा-318 (4)/338/336(3)/340(2)/112/3(5) बी०एन०एस० एवं 07 लॉटरी प्रिवेंशन एक्ट । 2. नवगछिया थाना कांड संख्या-238/26 धारा-318 (4)/338/336(3)/340(2)/112/3 (5) बी०एन०एस० एवं 07 लॉटरी प्रिवेंशन एक्ट ।

Naugachhia, Bhagalpur | Jul 26, 2026