#माँझी थाना परिसर में #मोहर्रम पर्व को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। अपर थानाध्यक्ष बिरजू कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में तजिया जुलूस शांतिपूर्ण कराने पर चर्चा हुई और सरकारी निर्देश बताए गए। सदस्यों ने कटोखर, ताजपुर, डुमरी, घोरहट, गुर्दाहाँ खुर्द, मियाँ पट्टी, गढ़ बाजार, सोनबरसा में चौकसी का सुझाव दिया। जर्जर ताजपुर पुल की घेराबंदी से इस बार ताजपुर से अलीपुर जुलूस संभव नहीं होगा। बैठक में विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर ओझा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। #sarannews #NagarPanchayat #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #saran #ekma #Daudpur #chapra #manjhithana
Manjhi, Saran | Jun 21, 2026