
#मांझी थाना क्षेत्र के #घोरहट_मठिया गांव में बंद पड़े दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। चोरी कब हुई और कितने मूल्य की सामग्री चोरी गई, यह जानकारी गृहस्वामियों के पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। चोरी से प्रभावित शशि भूषण भारती बोकारो में रहकर एलआईसी एजेंट का काम करते हैं। वे बीते नवंबर में बेटे की शादी में सपरिवार घर आए थे। वहीं दूसरे प्रभावित गृहस्वामी शैलेश भारती कोलकाता में रहते हैं, जबकि उनके दो छोटे भाई अम्बिकेश भारती एवं राकेश भारती दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं। तीन महीने पहले पड़ोसी के यहां संपन्न अष्टयाम में शामिल होने तीनों भाई सपरिवार आए थे। रविवार को पड़ोस की महिलाओं ने दोनों घरों का टूटा ताला देखकर शोर मचाया। सूचना मिलते ही डायल 112 की #पुलिस मौके पर पहुंची। #saran #Manjhi #chapra #NagarPanchayat #chapranews #vairalreelsfb #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #vairalphoto #vairalpost #ekma #Daudpur
Manjhi, Saran | Jul 12, 2026

*#नीतीश_कुमार ने पंडित महेंद्र मिश्र को दी श्रद्धांजलि, अचानक भीड़ में जाकर किया लोगों का अभिवादन* *जलालपुर* : पूर्व #मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जलालपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्वी धुन के जनक #पंडित_महेंद्र_मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद नीतीश कुमार अचानक सुरक्षा घेरे से बाहर निकलकर लोगों की भीड़ में घुस गए और पैदल चलकर समर्थकों का अभिवादन करने लगे। प्रतिमा स्थल के चारों ओर घूम-घूम कर उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उत्साहित लोगों ने "विकास पुरुष जिंदाबाद" के नारे लगाए। जलालपुर चौक पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और "#प्रभुनाथ_सिंह_को_रिहा_करो" के नारे भी गूंजे। अचानक भीड़ बढ़ते देख सुरक्षा कर्मियों ने फौरन नीतीश कुमार को अपने घेरे में ले लिया। #सांसद #जनार्दन_सिंह_सिग्रीवाल, #विधायक #रणधीर_सिंह, विधायक #मनोरंजन_सिंह_उर्फ_धूमल_सिंह, #विधान_पार्षद प्रो. #बीरेन्द्र_नारायण_यादव, पूर्व विधायक #छोटेलाल_राय और पूर्व विधान पार्षद #सलीम_परवेज सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत कर भीड़ को चीरते हुए उन्हें सुरक्षित उनकी गाड़ी तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पंडित महेंद्र मिश्र के परिजन इस दौरान नीतीश कुमार से नहीं मिल सके। कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार #सिवान के लिए रवाना हो गए। #Niteshkumar #बिहार #जलालपुर #NagarPanchayat #randhirkumarsingh #दाउदपुर #रिविलगंज #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #patna #saran #chaprabihar #JanardanSinghSigriwal #dhumalsingh #SalimParvej #virendrnarayanyadav
Manjhi, Saran | Jul 8, 2026

#बिहार के पूर्व #मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक। #विधायक रणधीर सिंह की अगुआई में जलालपुर के महेंद्र मिश्र चौक पर जिले के दर्जनों नेता मौजूद। प्रशासन चौकस। पूर्वी धुन के रचयिता महेंद्र मिश्र की प्रतिमा सज धज कर तैयार। #जलालपुर #दाउदपुर #रिविलगंज #NagarPanchayat #Niteshkumar #randhirkumarsingh #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞
Manjhi, Saran | Jul 8, 2026

शब्द ही ब्रम्ह है और शब्द प्रकृति के कण कण में विद्यमान है। शब्द से ही वाक्य का निर्माण होता है तथा वाक्य सत्ता को सही राह दिखाने के साथ साथ सभ्य समाज के निर्माण में महत्ती भूमिका का निर्वाह करता है। #मध्यप्रदेश के धार जिला पत्रकार संघ के सेमिनार को सम्बोधित करते हुए मांझी के #मुबारकपुर निवासी एवम #इन्दौर के ग्रामीण #डीआईजी मनोज सिंह ने यह बातें कहीं। #vairalpost #vairalphoto #छपरा #saran #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞
Manjhi, Saran | Jul 4, 2026

बीते 19 जून को #दुर्गापुर गांव के समीप ऑटो व बाइक की टक्कर में मृ#त #कौरुधौरु निवासी स्व राम प्रसाद साह के पुत्र मुकेश कुमार साह के पीड़ित परिजनों से मिले #सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल। राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन के तहत पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि के अलावा श्रम संसाधन विभाग से दो लाख रुपये एवम बाल संरक्षण विभाग से मृ@तक के पुत्र व पुत्री को 18 वर्ष की उम्र तक चार चार हजार रुपये की राशि प्रतिमाह स्वीकृत कराने का दिया आश्वासन। सांसद ने सारण के #डीआईजी, सीएस, #बीडीओ तथा #थानाध्यक्ष से फोन पर की बात। मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि उदय शंकर सिंह,पूर्व मुखिया शिव प्रसाद साह,पूर्व सरपंच मनोज प्रसाद,अरुण सिंह,मकेश्वर सिंह,जय किशोर सिंह,प्रो शिवाजी सिंह,राजीव रोबिन तथा रंजन शर्मा समेत दर्जनों ग्रामीण रहे मौजूद। #एकमा #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #saran #chapra #JanardanSinghSigriwal #vairalreels
Manjhi, Saran | Jul 1, 2026