ग्रामीणों को मिली राहत, गंगोरा में खराब हैंडपंप सुधारा गया
ग्राम गंगोरा में खराब हैंडपंप के संबंध में प्राप्त जानकारी पर कार्यवाही करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा तत्काल सुधार कार्य कराया गया। विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर से प्राप्त जानकारी के अनुसार हैंडपंप का आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण कर दिया गया है और अब हैंडपंप सुचारु रूप से पर्याप्त पानी दे रहा है. मरम्मत के बाद ग्रामवासियों की उपस्थिति में हैंडपंप का परीक्षण किया गया, जिसमें यह संतोषजनक रूप से संचालित पाया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh