
#धोखाधड़ी से निकाले गए 58,803/- रुपये मनियर पुलिस व साइबर सेल की मदद से शिकायतकर्ता के खाते में वापस_
#बलिया
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की धनराशि वापस कराई है।
उल्लेखनीय है कि आवेदक _सत्येन्द्र चौहान पुत्र स्व0 राम हृदय चौहान निवासी पिलुई थाना मनियर_ का मोबाइल दिल्ली से घर आते समय कहीं खो गया था। घर आकर पता चला कि उनके बैंक खाते से कुल 73,450/- रुपये निकाल लिए गए हैं।
शिकायत प्राप्त होने पर थाना मनियर पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विधिक कार्रवाई की गई। NCRP पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए साइबर टीम द्वारा धोखाधड़ी की गई धनराशि में से _58,803/- रुपये_ को होल्ड कराया गया। मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उक्त 58,803/- रुपये आवेदक सत्येन्द्र चौहान के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मनियर स्थित खाते में वापस कराए गए।
अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा बलिया पुलिस एवं थाना मनियर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सराहना की गई।