कार से दूल्हा उतारने को नेग में नहीं दिए 1100 रुपये, दुल्हा दुल्हन पक्ष में मारपीट, बिन दुल्हन लौटी बरात
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने बेटी की शादी संडीला के एक मोहल्ला निवासी युवक से तय की थी। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को संडीला में स्थित गेस्ट हाउस में लड़की वाले आ गए। रात में यहां बरात आई। द्वारचार के समय कार दूल्हे का मामा चला रहा था। दूल्हे को कार से उतारने के एवज में उन्होंने 1100 रुपये नेग मांगा। इस पर लड़की पक्ष ने पांच सौ रुपये देने की बात कही। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले नोकझोंक हुई और फिर मारपीट हो गई। गेस्ट हाउस में मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। जानकारी पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में बातचीत हुई। समाधान न निकलने पर समारोह में खर्च हुए रुपयों को वापस करने पर सहमति बन गई।
Hardoi, Hardoi | Jun 30, 2026