
धनबाद मंडल में खाली माल रेक के वैगनों की सफाई का कार्य आवंटन शुरू, रेलवे को 3 वर्षों में 19.17 करोड़ की आय
हाजीपुर, 26 सितंबर 2026। पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में माल परिवहन से जुड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने और रेल परिचालन एवं अनुरक्षण व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से खाली मालगाड़ियों के रेक के वैगनों की सफाई से संबंधित कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है।
धनबाद मंडल के पतरातू, पाथरडीह, बरवाडीह एवं ओबरा में खाली माल रेक के परीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के वैगनों की सफाई का कार्य किया जाएगा। इनमें BOBRN, BOXN, BOXNHL, BOXN/HS, BOBYN और BOST प्रकार के वैगन शामिल हैं।
निविदा के तहत वैगनों की सफाई, सफाई के दौरान निकलने वाले अवशेष पदार्थों का उचित निस्तारण तथा सफाई के बाद वैगनों के दरवाजों को बंद करने से संबंधित कार्य शामिल हैं। अर्निंग आधारित इस निविदा से रेलवे को अगले तीन वर्षों में लगभग 19.17 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
पूर्व मध्य रेल द्वारा माल वैगनों की सफाई एवं अनुरक्षण से संबंधित कार्यों को व्यवस्थित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे माल रेक की जांच और अनुरक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने तथा रेल परिचालन में बेहतर कार्य-व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
यह जानकारी पूर्व मध्य रेल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।
#पूर्वमध्यरेल #ECR #धनबादमंडल #रेलवे #भारतीयरेल #मालगाड़ी #मालरेक #पतरातू #पाथरडीह #बरवाडीह #ओबरा #रेलसमाचार #Hajipur #RailwayNews #YoungIndiaNews