रामनगर पुलिस की तत्परता से पंजाब की पर्यटक को मिला खोया मोबाइल
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर घूमने पहुंची पंजाब की एक पर्यटक का मोबाइल फोन खो गया। सूचना मिलने के बाद रामनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल की तलाश शुरू की और उसे बरामद कर पर्यटक को सकुशल वापस सौंप दिया।
सहेलियों के साथ घूमने पहुंची थी रामनगर
पंजाब के कपूरथला निवासी अंजली अपनी सहेलियों के साथ रामनगर क्षेत्र में घूमने आई थीं। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं खो गया। मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने तत्काल 112 पर सूचना देने के साथ थाना पुलिस को भी शिकायत दी।
पुलिस ने तत्काल शुरू की तलाश
पर्यटक की शिकायत मिलते ही नैनीताल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया।
पर्यटक को सकुशल सौंपा मोबाइल
मोबाइल फोन बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे अंजली के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर पर्यटक युवती ने नैनीताल पुलिस का धन्यवाद और आभार जताया।
पुलिस की तत्परता की हुई सराहना
मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद पर्यटक के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश सामने आया कि किसी पर्यटक की शिकायत पर पुलिस द्वारा समय रहते कार्रवाई करने से उसकी परेशानी को दूर किया जा सकता है।
#I7News #Ramnagar #NainitalPolice #Nainital #UttarakhandPolice #Haldwani #Tourist #LostMobile #PoliceAction #UttarakhandNews #BreakingNews