सीजेपी के प्रदर्शन के बाद बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
विद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं! जानकारी में आया है कि कुछ कथित राजनीतिक दलों से जुड़े लोग विद्यालयों में जाकर अनावश्यक रूप से माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का पवित्र परिसर है। यहाँ राजनीति नहीं, शिक्षा, संस्कार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान होना चाहिए। अपने निहित स्वार्थ और क्षणिक वाहवाही के लिए विद्यालयों का वातावरण खराब करने के प्रयासों से सभी को सजग रहना चाहिए। मेरी सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं आमजन से अपील है; ऐसे प्रयासों से बचें और विद्यालयों की गरिमा, शैक्षणिक वातावरण एवं बच्चों के भविष्य की रक्षा में सहयोग करें।
Sangod, Kota | Aug 21, 2026