अंबेडकर प्रतिमा को लेकर प्रशासन सख्त, गांव में भारी पुलिस बल तैनात!
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश और खलिहान की भूमि पर कथित निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
मामले को देखते हुए 6 थानों का पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
#बदायूं #सीकरी #फैजगंजबेहटा #अंबेडकरप्रतिमा #डॉभीमरावअंबेडकर #प्रशासन #पुलिस #PAC #पुलिसबल #बदायूंन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #उत्तरप्रदेश #जनमहिमान्यूज #LatestNews #BreakingNews #BadaunNews #NewsUpdate