
#रामनगर में #उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान #मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड की बरसी के अवसर पर #रामनगर के लखनपुर शहीद पार्क में #राज्य आंदोलनकारियों एवं सिविल सोसाइटी से जुड़े लोगों ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
#सभा में कई वर्ष बीत जाने के बाद भी #खटीमा, मसूरी और मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा न मिलने, शहीदों के सपनों के साकार न होने तथा राज्य की मूल अवधारणा से जुड़े सवालों का समाधान न होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।
#वक्ताओं ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि राज्य गठन के बाद भी दोषियों को सज़ा नहीं मिल पायी है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य गठन के बाद सत्ता में आई #सरकारों ने राज्य की अवधारणा के अनुरूप #विकास कार्य नहीं किए, जिसके चलते राज्य गठन का मूल उद्देश्य भटक गया है।
#श्रद्धांजलि कार्यक्रम में #राज्य आंदोलनकारी रहे पुष्कर दुर्गापाल, प्रभात ध्यानी, गोविंद सिंह बिष्ट, मनमोहन अग्रवाल, लालता प्रसाद श्रीवास्तव, राजेंद्र खुल्वे, जुल्फिकार अली, गिरीश आर्य, डॉ. धनेश्वरी घिल्डियाल, कमला जोशी, सुमित्रा बिष्ट, देवकी असनोड़ा, योगेश सती, शेर सिंह लटवाल, ललित रावत, भगत सिंह बिष्ट, प्रमोद उपाध्याय, नवेंदु जोशी, चंद्रशेखर जोशी, शाहिद, रईस अहमद, लालमणी, इन्द्र सिंह मनराल, हरीश भट्ट, आसिफ, मोहन चन्द्र तिवारी, गोपाल चिलवाल, हाफिज सईद अहमद, दिनेश सत्यवली आदि थे।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar