लाड़ली बहना योजना की तरह मध्य प्रदेश सरकार अब अनाथ और निराश्रित बच्चों को भी आर्थिक सहारा दे रही है। मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के पात्र अनाथ बच्चों को हर महीने 4 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं, 18 वर्ष की आयु पूरी कर उच्च शिक्षा या ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को 24 वर्ष की उम्र तक हर महीने 5 हजार रुपए दिए जाते हैं। योजना का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई, पालन-पोषण और बेहतर भविष्य में मदद करना है। पात्र बच्चों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज और इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड का लाभ भी मिलता है।
#LadliBehna #BalAshirwadYojana #MadhyaPradesh #MPNews #MohanYadav #VindhyaSamacharTV