#पौड़ी में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
जिला मुख्यालय पौड़ी में एक बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बीते मंगलवार शाम ब्लॉक रोड स्थित अपने कमरे में छात्र फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक जी.बी. पंत प्रौद्योगिकी संस्थान, घुड़दौड़ी में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
Pauri, Garhwal | Jul 2, 2026