
रात में पुलिस अधिकारियों की बैठक, रात्रि गश्ती और अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश
हाजीपुर/वैशाली। वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली शुभांक मिश्रा ने शनिवार रात सदर थाना में सदर अंचल के सभी थानाध्यक्षों तथा लालगंज अंचल निरीक्षक कार्यालय में लालगंज अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों एवं अंचल पुलिस निरीक्षकों के साथ बैठक की।
बैठक में रात्रि गश्ती को प्रभावी और सुदृढ़ बनाने, लगातार क्षेत्र की निगरानी करने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने अधिकारियों को रोको-टोको अभियान प्रभावी ढंग से चलाने और नियमित वाहन जांच सुनिश्चित करने को कहा।
इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में सघन गश्ती बढ़ाने, लंबित कांडों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क, सक्रिय और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखने को कहा।
#वैशाली #VaishaliPolice #ShubhangMishra #SSPVaishali #PolicePatrolling #रात्रिगश्ती #अपराधनियंत्रण #वाहनजांच #रोकोटोकोअभियान #LawAndOrder #BiharPolice #Hajipur #Lalganj #YoungIndiaNews