
उपायुक्त के निर्देश सभी अधिकारी समाधान शिविर की शिकायतों का बिना विलंब किए करे समाधान
गांव जीया के ग्रामीण द्वारा बारिश के पानी से फसल खराब होने को लेकर व डंगा लगवाने की मांग पर संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
समाधान शिविर की लंबित समस्याओं पर लिया संज्ञान, अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश
पंचकूला, 6 अगस्त- उपायुक्त ने समाधान शिविर में गांव जीया के ग्रामीण द्वारा कृषि की भूमि में पानी आने व फसल खराब होने को लेकर डंगा लगवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए वन विभाग के संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त जिला सचिवालय के सभागार में आज समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अलग-अलग मामलों की 10 शिकायतें सुनी व संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
डीसी ने रायपुररानी वासी के खेत में बहार से गंदा पानी आने व फसल खराब होने पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सेक्टर-12 निवासी की एचएसवीपी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने इससे पूर्व समाधान शिविर की लंबित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी बिना विलंब किए प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान करें।
उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर उपायुक्त कार्यालय में प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्य दिवस के दिन आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में जिलावासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर से जुड़ते है व लोगों की आई समस्या पर की गई कार्रवाही को स्वयं मोनिटरिंग करते है। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिलावासियों की समस्याओं का ंबिना विलंब किये समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिलावासियों से समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाने की अपील भी की।
इस अवसर पर एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी विशाल कौशिक, डीडीपीओ विशाल पराशर, तहसीलदार सुरेश कुमार, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्वाज, परमजीत सिंह, नीरज चैधरी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia