Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

अंधविश्वास ने छीना मां का आंचल, सर्प दंश के बाद झाड़-फूंक में उलझे रहे परिजन, लखनऊ ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम #हरदोई। जनपद में थाना क्षेत्र कासिमपुर के अंतर्गत ग्राम सभा बेहसार में महिला संगीता देवी की सर्प दंश से निधन हो गया। इस घटना से मासूम बच्चों के ऊपर से मां का आंचल छिन गया। थोड़ी सी जागरूकता के अभाव में महिला का समय से इलाज न मिलने के कारण निधन हो गया। परिजनों के सामने दुःख का संकट खड़ा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना कासिमपुर के अंतर्गत ग्राम बेहसार में किसान राजकिशोर की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी शुक्रवार की रात बारिश के कारण छत से नीचे आकर जमीन में लेट गई। इस दौरान सर्प ने काट लिया। परिजन झाड़ फूंक व देसी दवाओ के चक्कर में इधर-उधर भटकते रहे, काफी समय बीत जाने के बाद कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला स्तर रिफर कर दिया, जहां इलाज के बाद लखनऊ रिफर कर दिया गया, लखनऊ ले जाते समय महिला का निधन हो गया। सरकार के लाख प्रयास के बावजूद लोग समय से सर्प दंश का इलाज नहीं कराते हैं, जबकि सरकार सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीवैक्सीन की उपलब्धता होने की बात कहती है। उसके बावजूद अज्ञानता के कारण झाड़ फूंक व देसी दवाओ के सहारे भटकते है। मृतका के तीन मासूम बच्चे हैं। इस घटना की सूचना पाकर राजस्व कर्मी व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही कर रही है। ग्राम प्रधान अर्जुन वर्मा ने बताया मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री दैवीय आपदा से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे ।

Sadar, Lucknow | Jul 11, 2026

MORE NEWS

वाराणसी: 50 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोप में 10 पर FIR, बीजेपी काशी के उपाध्यक्ष साजिश के कर्ताधर्ता। अब तक अरेस्टिंग नहीं। पूरे बनारस में चर्चा। वाराणसी के मोहनसराय की एक बीमार बुजुर्ग शिक्षिका की करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने के मामले में सीजेएम न्यायालय के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले में प्रमुख रूप से भाजपा नेता और उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह और नितेश राय उर्फ सोनू का नाम सामने आया है। शिकायतकर्ता प्रमिला मिश्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत और सुनियोजित साजिश के तहत संपत्ति पर कब्जा करने की योजना बनाई। एफआईआर में विशाल मिश्रा, रवि उपाध्याय, करुणापति उपाध्याय, नितेश राय उर्फ सोनू, भाजपा नेता सुरेश कुमार सिंह, अजय कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, तत्कालीन उपनिबंधक अनिल कुमार और निबंधन कार्यालय के लिपिक सत्यांश सिंह को नामजद किया गया है। 

#Varanasi #CrimeNews #UPNews

वाराणसी: 50 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोप में 10 पर FIR, बीजेपी काशी के उपाध्यक्ष साजिश के कर्ताधर्ता। अब तक अरेस्टिंग नहीं। पूरे बनारस में चर्चा। वाराणसी के मोहनसराय की एक बीमार बुजुर्ग शिक्षिका की करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने के मामले में सीजेएम न्यायालय के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में प्रमुख रूप से भाजपा नेता और उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह और नितेश राय उर्फ सोनू का नाम सामने आया है। शिकायतकर्ता प्रमिला मिश्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत और सुनियोजित साजिश के तहत संपत्ति पर कब्जा करने की योजना बनाई। एफआईआर में विशाल मिश्रा, रवि उपाध्याय, करुणापति उपाध्याय, नितेश राय उर्फ सोनू, भाजपा नेता सुरेश कुमार सिंह, अजय कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, तत्कालीन उपनिबंधक अनिल कुमार और निबंधन कार्यालय के लिपिक सत्यांश सिंह को नामजद किया गया है। #Varanasi #CrimeNews #UPNews

Sadar, Varanasi | Jul 13, 2026

दशाश्वमेध घाट इलाके में एक भवन में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है...

दशाश्वमेध घाट इलाके में एक भवन में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है...

Sadar, Varanasi | Jul 12, 2026