
ताराबाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26.58 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
अररिया। जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ताराबाड़ी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए 26.58 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान विकास विश्वास उर्फ विकास कुमार यादव (30 वर्ष), पिता रामानंद यादव, निवासी पटेगना वार्ड संख्या-01, थाना ताराबाड़ी, जिला अररिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से 26.58 ग्राम स्मैक और एक कीपैड वाला मोबाइल फोन बरामद किया है। इस संबंध में ताराबाड़ी थाना कांड संख्या 182/26, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(C)/21(b) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति में आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। उसके विरुद्ध ताराबाड़ी थाना कांड संख्या 71/26, दिनांक 4 मई 2026 को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज होने का उल्लेख किया गया है।
#ArariaPolice #ArariaNews #TarabariPolice #SmackSeized #DrugSmuggling #PoliceAction #BiharPolice #BiharNews #Araria #NDPSAct #CrimeNews #BreakingNews
Araria, Araria | Nov 1, 2026