प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले जिला प्रभारी जयप्रकाश साहू, संगठनात्मक बैठक में हुई मुलाकात से सियासी चर्चाएं तेज
संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी संत कबीर नगर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बलिया जयप्रकाश साहू ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से संगठनात्मक बैठक के दौरान मुलाकात की।
इस मुलाकात को लेकर जिले के राजनीतिक और संगठनात्मक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की बात सामने आई है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से जयप्रकाश साहू की इस मुलाकात के बाद संत कबीर नगर / बलिया की सियासत में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर किसी विशेष राजनीतिक निर्णय या आगामी रणनीति की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पूर्वांचल की खबर सबसे पहले।
#UttarPradesh #NewsUpdate