आजमगढ़: थाना कंधरापुर बिलरियागंज पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
आजमगढ़, #कंधरापुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहा) स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से सेहदा की ओर करीब एक किमी आगे 238.6 किमी प्वाइंट पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के नीचे सोमवार सुबह झाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष बताई जा रही है।सुबह करीब 6 बजे राहगीर ने शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर भीड़ जुट गई। मामला बॉर्डर का होने से कंधरापुर और बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव का चेहरा रक्तरंजित मिलने से हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।