श्रावस्ती पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी… स्कूल से सोलर पैनल चोरी करने वाला शातिर चोर आखिरकार कानून के शिकंजे में आ ही गया।
थाना गिलौला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर से चोरी हुई 03 सोलर प्लेट बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चोर ने रात के अंधेरे में स्कूल की दीवार फांदकर ताला तोड़ा और लाखों की सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत गिलौला पुलिस लगातार संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तिलकपुर सिंचाई नहर के पास घेराबंदी कर आरोपी पवन उर्फ पुवन को दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने स्कूल से 03 सोलर प्लेट चोरी कर अपने घर में छिपाकर रखी थीं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई TATA POWER SOLAR कंपनी की तीनों सोलर प्लेट बरामद कर लीं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन उर्फ पुवन पुत्र पाटन निवासी ग्राम तिलकपुर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना गिलौला की पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई, जिसकी इलाके में जमकर सराहना हो रही है।
#श्रावस्ती_पुलिस
#गिलौला_पुलिस
#SolarPanelChori
#सोलर_पैनल_चोरी
#ShravastiNews
#UPPolice
#CrimeNews
#BreakingNews
#ताजा_खबर
#PoliceAction
#गिरफ्तारी
#SolarPanel
#TataPowerSolar
#शातिर_चोर_गिरफ्तार
#SchoolTheft
#SBNEWSUP
Shravasti Police SB News UP UP Police