युवक की मारपीट की, वीडियो भी बनाई, अब पुलिस ने धरदबोचे दोनों आरोपी👇
फरियादी छोटू पुत्र रामजीलाल बाल्मीक निवासी कीचोल नगरा द्वारा थाना सिहौनिया पर उपस्थित होकर रिपोर्ट की गई कि आरोपी गोलू एवं मोनू बाल्मीक ने आपसी विवाद पर से 14 जुलाई को ग्राम भिडौसा में मेरे साथ गंभीर मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी दी और वीडियो भी बनाई। पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर फरारशुदा आरोपियों को ग्राम भिड़ौसा से गिरफ्तार कर किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपीगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बैल्ट आदि जब्त किए गए। गिरफ्तारशुदा आरोपीगण को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।