परवाणु,राजेंद्र मेहरा
लायंस क्लब परवाणू गोल्ड ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, कसौली रोड पर लगाए नीम के पौधे
*परवाणू* : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज लायंस क्लब परवाणू गोल्ड द्वारा कसौली रोड नरियाल पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में नीम के पौधे लगाकर "हरा-भरा परवाणू" का संदेश दिया गया।
क्लब के अध्यक्ष नरेश शर्मा(जौली) ने बताया कि नीम के पौधे पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। ये वायु को शुद्ध करने के साथ-साथ लोगों को छाया और स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं।
इस अवसर पर क्लब के प्रेजिडेंट नरेश शर्मा (जॉली), सेक्रेटरी प्रवीण शर्मा, ट्रेज़रार अंशुल गर्ग के साथ अन्य सदस्य श्याम शुक्ला, शुभम गर्ग, अंकुर खेड़ा एवं सुधिश सोनीउपस्थित रहे