Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

#मुजफ्फरपुर: मोहर्रम पर्व को लेकर सड़को पर उतरे DM,SSP संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में बुधवार को जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम-एसएसपी ने कर्बला, कमरा मोहल्ला ईदगाह, दाता कंबल शाह मजार, रोहुआ और आपूच गौशाला समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ताजिया जुलूस मार्ग, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान प्रशासनिक टीम ने स्थानीय लोगों और मुहर्रम कमेटी के सदस्यों से संवाद कर उनकी राय और सुझाव भी लिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल, क्यूआरटी और साइबर सेल को सक्रिय रखा गया है। वहीं डीएम कुमार गौरव ने लोगों से शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। प्रशासन का कहना है कि साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी ताकि पर्व के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Musahri, Muzaffarpur | Jun 24, 2026