👉पाक्सो एक्ट में वांछित 60 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार
👉रुद्रपुर। पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे 60 वर्षीय अभियुक्त को रुद्रपुर पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को जंगल भुसवल जाने वाले मार्ग के तिराहे से पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👉पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
👉पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त बिकाऊ पासवान पुत्र स्व. परदेशी पासवान, निवासी थाना क्षेत्र रुद्रपुर, जनपद देवरिया है। उसकी उम्र करीब 60 वर्ष बताई गई है।
👉गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर, कांस्टेबल राजन सरोज, कांस्टेबल सुमित राजभर, रिजर्व कांस्टेबल रविकांत यादव और महिला कांस्टेबल वंदना यादव शामिल रहे।