Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm

आरओबी संकट पर विधायक आनंद मिश्र ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग बक्सर । इटाढ़ी रोड स्थित नवनिर्मित रेल उपरिगामी पुल (आरओबी) के क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न आवागमन संकट को लेकर बक्सर विधायक आनंद मिश्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुल बंद होने से लाखों लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है और मरम्मत पूरी होने तक इटाढ़ी रेलवे गुमटी (गेट संख्या 70B/T) को अस्थायी रूप से खोलना जनहित में आवश्यक है। विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि उन्होंने 18 जून 2026 को ही पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र भेजकर इटाढ़ी रेलवे गुमटी को अस्थायी रूप से चालू करने का अनुरोध किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। इसके चलते पूरे क्षेत्र का यातायात वैकल्पिक मार्गों पर निर्भर हो गया है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने से प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है। हाल ही में एक भारी ट्रक के पलट जाने से घंटों तक आवागमन बाधित रहा, जिससे आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। विद्यालय खुलने के बाद प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं को शहर आना-जाना पड़ रहा है, वहीं मरीजों को लेकर आने वाली एम्बुलेंस भी जाम में फंस रही हैं, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। पत्र में विधायक ने यह भी कहा है कि तकनीकी कारणों से आरओबी की मरम्मत और सुरक्षित संचालन में दो से तीन माह अथवा उससे अधिक समय लग सकता है। ऐसी स्थिति में यदि कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों की परेशानियां और बढ़ जाएंगी। आनंद मिश्र ने मुख्यमंत्री से रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड से समन्वय स्थापित कर आरओबी की मरम्मत एवं पुनर्संचालन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने मांग की कि मरम्मत पूरी होने तक सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इटाढ़ी रेलवे गुमटी (गेट संख्या 70B/T) को अस्थायी रूप से चालू कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। विधायक ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री का त्वरित हस्तक्षेप लाखों नागरिकों को राहत पहुंचाएगा और बक्सर में सामान्य जनजीवन को जल्द पटरी पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Buxar, Buxar | Jul 4, 2026

MORE NEWS

भगवान वामन मंदिर परिसर में जले खुशियों के दीप, घोषणा के स्वागत में मनाया गया दीपोत्सव

वामन ग्लोबल फाउंडेशन ने दीप जलाकर जताई प्रसन्नता, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

कल्लू राय बोले- यह आस्था और जनभावना की जीत, प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया ऐतिहासिक फैसला

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भगवान वामन मंदिर को जेल परिसर से बाहर स्थानांतरित किए जाने की घोषणा के स्वागत में शुक्रवार को वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया गया. मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर अपनी खुशी व्यक्त की. इस अवसर पर सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार राय उर्फ कल्लू राय ने की. उन्होंने कहा कि भगवान वामन मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी भावना का सम्मान हुआ है. यह निर्णय बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी लोग आगे भी सहयोग करते रहेंगे.

फाउंडेशन के सदस्य प्रेम कुमार मिश्रा ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान है. उन्होंने कहा कि भगवान वामन की नगरी बक्सर को इस निर्णय से नई पहचान मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

दीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान वामन की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और मंदिर के शीघ्र विकास की कामना की. कार्यक्रम में अविनाश राय, राहुल राय, राकेश सिंह, सागर सिंह, मुकेश राम, मुकेश सिंह सहित वामन ग्लोबल फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस ऐतिहासिक निर्णय के प्रति खुशी जताई.

भगवान वामन मंदिर परिसर में जले खुशियों के दीप, घोषणा के स्वागत में मनाया गया दीपोत्सव वामन ग्लोबल फाउंडेशन ने दीप जलाकर जताई प्रसन्नता, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह कल्लू राय बोले- यह आस्था और जनभावना की जीत, प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया ऐतिहासिक फैसला बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भगवान वामन मंदिर को जेल परिसर से बाहर स्थानांतरित किए जाने की घोषणा के स्वागत में शुक्रवार को वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया गया. मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर अपनी खुशी व्यक्त की. इस अवसर पर सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार राय उर्फ कल्लू राय ने की. उन्होंने कहा कि भगवान वामन मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी भावना का सम्मान हुआ है. यह निर्णय बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी लोग आगे भी सहयोग करते रहेंगे. फाउंडेशन के सदस्य प्रेम कुमार मिश्रा ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान है. उन्होंने कहा कि भगवान वामन की नगरी बक्सर को इस निर्णय से नई पहचान मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. दीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान वामन की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और मंदिर के शीघ्र विकास की कामना की. कार्यक्रम में अविनाश राय, राहुल राय, राकेश सिंह, सागर सिंह, मुकेश राम, मुकेश सिंह सहित वामन ग्लोबल फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस ऐतिहासिक निर्णय के प्रति खुशी जताई.

Buxar, Buxar | Jul 3, 2026

आरओबी संकट पर विधायक आनंद मिश्र ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की उठाई मांग

- क्षतिग्रस्त रेल उपरिगामी पुल से ठप हुई आवाजाही, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों की बढ़ी परेशानी
- रेल मंत्रालय से समन्वय कर शीघ्र मरम्मत कराने और अस्थायी व्यवस्था बहाल करने का किया आग्रह

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : इटाढ़ी रोड स्थित नवनिर्मित रेल उपरिगामी पुल (आरओबी) के क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न आवागमन संकट को लेकर बक्सर विधायक आनंद मिश्र ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा है कि पुल बंद होने से लाखों लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है और मरम्मत पूरी होने तक इटाढ़ी रेलवे गुमटी (गेट संख्या 70B/T) को अस्थायी रूप से चालू कराया जाना जनहित में आवश्यक है.

विधायक ने अपने पत्र में बताया कि उन्होंने 18 जून 2026 को ही पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र भेजकर इटाढ़ी रेलवे गुमटी को अस्थायी रूप से खोलने का अनुरोध किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है. इसके कारण पूरे क्षेत्र का यातायात वैकल्पिक मार्गों पर निर्भर हो गया है.

उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने से प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है. हाल ही में एक भारी ट्रक पलट जाने से घंटों तक आवागमन बाधित रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. विद्यालय खुलने के बाद प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं को शहर आना-जाना पड़ता है, जबकि मरीजों को लेकर आने वाली एम्बुलेंस भी जाम में फंस रही हैं, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.

पत्र में विधायक ने यह भी उल्लेख किया है कि तकनीकी कारणों से पुल की मरम्मत और पुनः सुरक्षित संचालन में दो से तीन माह अथवा उससे अधिक समय लग सकता है. ऐसी स्थिति में यदि कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों की कठिनाइयां और बढ़ जाएंगी.

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड से समन्वय स्थापित कर आरओबी की मरम्मत एवं पुनर्संचालन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराया जाए. साथ ही मरम्मत पूरी होने तक सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इटाढ़ी रेलवे गुमटी (गेट संख्या 70B/T) को अस्थायी रूप से चालू कराने की पहल की जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके.

विधायक आनंद मिश्र ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री का त्वरित हस्तक्षेप लाखों नागरिकों को राहत पहुंचाएगा और बक्सर में सामान्य जनजीवन को जल्द पटरी पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

आरओबी संकट पर विधायक आनंद मिश्र ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की उठाई मांग - क्षतिग्रस्त रेल उपरिगामी पुल से ठप हुई आवाजाही, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों की बढ़ी परेशानी - रेल मंत्रालय से समन्वय कर शीघ्र मरम्मत कराने और अस्थायी व्यवस्था बहाल करने का किया आग्रह बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : इटाढ़ी रोड स्थित नवनिर्मित रेल उपरिगामी पुल (आरओबी) के क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न आवागमन संकट को लेकर बक्सर विधायक आनंद मिश्र ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा है कि पुल बंद होने से लाखों लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है और मरम्मत पूरी होने तक इटाढ़ी रेलवे गुमटी (गेट संख्या 70B/T) को अस्थायी रूप से चालू कराया जाना जनहित में आवश्यक है. विधायक ने अपने पत्र में बताया कि उन्होंने 18 जून 2026 को ही पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र भेजकर इटाढ़ी रेलवे गुमटी को अस्थायी रूप से खोलने का अनुरोध किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है. इसके कारण पूरे क्षेत्र का यातायात वैकल्पिक मार्गों पर निर्भर हो गया है. उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने से प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है. हाल ही में एक भारी ट्रक पलट जाने से घंटों तक आवागमन बाधित रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. विद्यालय खुलने के बाद प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं को शहर आना-जाना पड़ता है, जबकि मरीजों को लेकर आने वाली एम्बुलेंस भी जाम में फंस रही हैं, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. पत्र में विधायक ने यह भी उल्लेख किया है कि तकनीकी कारणों से पुल की मरम्मत और पुनः सुरक्षित संचालन में दो से तीन माह अथवा उससे अधिक समय लग सकता है. ऐसी स्थिति में यदि कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों की कठिनाइयां और बढ़ जाएंगी. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड से समन्वय स्थापित कर आरओबी की मरम्मत एवं पुनर्संचालन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराया जाए. साथ ही मरम्मत पूरी होने तक सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इटाढ़ी रेलवे गुमटी (गेट संख्या 70B/T) को अस्थायी रूप से चालू कराने की पहल की जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके. विधायक आनंद मिश्र ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री का त्वरित हस्तक्षेप लाखों नागरिकों को राहत पहुंचाएगा और बक्सर में सामान्य जनजीवन को जल्द पटरी पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Buxar, Buxar | Jul 3, 2026