Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

*हाट-बाजारों से पंचायतों तक गूंजा नशामुक्ति का संदेश, जागरूकता अभियान में ग्रामीणों की बढ़ी भागीदारी* निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के छठे दिन गांवों, पंचायतों, हाट-बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। अभियान के अंतर्गत संचालित पांच प्रचार रथों ने चौपारण, पदमा, टाटीझरिया, सदर एवं बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांवों और पंचायतों का भ्रमण किया। प्रचार रथों पर प्रसारित ऑडियो संदेशों एवं लघु फिल्मों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि नशे की प्रवृत्ति किस प्रकार व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में रथों के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा नशामुक्ति संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं। वहीं दूसरी ओर, जिले के विभिन्न बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर 10 सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों में नशे से उत्पन्न सामाजिक समस्याओं, पारिवारिक विघटन, आर्थिक नुकसान एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को जीवंत रूप से दर्शाया। नुक्कड़ नाटकों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति सकारात्मक संवाद स्थापित किया। कार्यक्रमों के दौरान युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण समुदायों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। जागरूकता अभियान के तहत लोगों के बीच नशामुक्ति संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा उन्हें नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया। अभियान के समापन पर उपस्थित लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली और अपने गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया। जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह अभियान आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा।

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 21, 2026

MORE NEWS

🔥 ₹1 लाख का लैपटॉप अब सिर्फ ₹20,000 में!
🎁 12 FREE Accessories + Warranty + Student Benefits

📍 Alfa IT Solutions, Matwari, Gandhi Maidan, Hazaribagh (Shop No. 35)
📞 9241590090

⚡ Limited Time Offer | Grab the Deal Now!

#Hazaribagh #LaptopOffer #StudentDeal #AlfaITSolutions

🔥 ₹1 लाख का लैपटॉप अब सिर्फ ₹20,000 में! 🎁 12 FREE Accessories + Warranty + Student Benefits 📍 Alfa IT Solutions, Matwari, Gandhi Maidan, Hazaribagh (Shop No. 35) 📞 9241590090 ⚡ Limited Time Offer | Grab the Deal Now! #Hazaribagh #LaptopOffer #StudentDeal #AlfaITSolutions

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 22, 2026

🚨 हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन! अफीम तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा 🚨

चौपारण थाना क्षेत्र में हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.550 किलो अफीम, ₹7 लाख नकद, एक बोलेरो और एक अपाची बाइक बरामद की है। वाहन जांच के दौरान राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर अहरी गांव में छापेमारी कर एक स्थानीय आरोपी को भी दबोच लिया गया।

पुलिस ने कुल 3 तस्करों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

#HazaribagNow #Hazaribag #JharkhandPolice #Chouparan #NDPSAct #OpiumSeized #CrimeNews #Jharkhand #BreakingNews #HazaribagNews #PoliceAction #DrugTrafficking #ExclusiveNews 🚔

🚨 हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन! अफीम तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा 🚨 चौपारण थाना क्षेत्र में हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.550 किलो अफीम, ₹7 लाख नकद, एक बोलेरो और एक अपाची बाइक बरामद की है। वाहन जांच के दौरान राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर अहरी गांव में छापेमारी कर एक स्थानीय आरोपी को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने कुल 3 तस्करों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। #HazaribagNow #Hazaribag #JharkhandPolice #Chouparan #NDPSAct #OpiumSeized #CrimeNews #Jharkhand #BreakingNews #HazaribagNews #PoliceAction #DrugTrafficking #ExclusiveNews 🚔

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 21, 2026

NEET 2026 से पहले हजारीबाग में हाई अलर्ट!

2024 पेपर लीक कांड के बाद प्रशासन सतर्क है। देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम ने कई होटलों में छापेमारी कर ठहरे लोगों का सत्यापन किया। अधिकारियों ने होटल संचालकों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने का निर्देश दिया। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए कड़ी निगरानी जारी है।

#NEET2026 #Hazaribagh #NEET #PaperLeak #JharkhandNews #HazaribaghPolice #BreakingNews

NEET 2026 से पहले हजारीबाग में हाई अलर्ट! 2024 पेपर लीक कांड के बाद प्रशासन सतर्क है। देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम ने कई होटलों में छापेमारी कर ठहरे लोगों का सत्यापन किया। अधिकारियों ने होटल संचालकों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने का निर्देश दिया। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए कड़ी निगरानी जारी है। #NEET2026 #Hazaribagh #NEET #PaperLeak #JharkhandNews #HazaribaghPolice #BreakingNews

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 20, 2026

🚦 हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई 🚔

हजारीबाग पुलिस ने शहर में जागरूकता अभियान और वाहन चेकिंग चलाकर 134 बिना हेलमेट, 40 ट्रिपल लोड, 13 मोबाइल इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने और 30 नो-पार्किंग मामलों में चालान काटा। पुलिस ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

#Hazaribagh #TrafficPolice #RoadSafety #HazaribaghNews #JharkhandNews 🚦

🚦 हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई 🚔 हजारीबाग पुलिस ने शहर में जागरूकता अभियान और वाहन चेकिंग चलाकर 134 बिना हेलमेट, 40 ट्रिपल लोड, 13 मोबाइल इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने और 30 नो-पार्किंग मामलों में चालान काटा। पुलिस ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। #Hazaribagh #TrafficPolice #RoadSafety #HazaribaghNews #JharkhandNews 🚦

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 20, 2026

🕌 हजारीबाग में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर कोर्रा, सदर, बड़ा बाजार, इचाक, बड़कागांव सहित कई थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की।

#Hazaribagh #Muharram #PeaceCommittee #HazaribaghPolice #JharkhandNews #LawAndOrder #CommunityHarmony #IndiaNews #PublicSafety #HazaribaghUpdate

🕌 हजारीबाग में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर कोर्रा, सदर, बड़ा बाजार, इचाक, बड़कागांव सहित कई थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की। #Hazaribagh #Muharram #PeaceCommittee #HazaribaghPolice #JharkhandNews #LawAndOrder #CommunityHarmony #IndiaNews #PublicSafety #HazaribaghUpdate

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 20, 2026

*हाट-बाजारों से पंचायतों तक गूंजा नशामुक्ति का संदेश, जागरूकता अभियान में ग्रामीणों की बढ़ी भागीदारी* निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के छठे दिन गांवों, पंचायतों, हाट-बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। अभियान के अंतर्गत संचालित पांच प्रचार रथों ने चौपारण, पदमा, टाटीझरिया, सदर एवं बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांवों और पंचायतों का भ्रमण किया। प्रचार रथों पर प्रसारित ऑडियो संदेशों एवं लघु फिल्मों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि नशे की प्रवृत्ति किस प्रकार व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में रथों के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा नशामुक्ति संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं। वहीं दूसरी ओर, जिले के विभिन्न बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर 10 सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों में नशे से उत्पन्न सामाजिक समस्याओं, पारिवारिक विघटन, आर्थिक नुकसान एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को जीवंत रूप से दर्शाया। नुक्कड़ नाटकों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति सकारात्मक संवाद स्थापित किया। कार्यक्रमों के दौरान युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण समुदायों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। जागरूकता अभियान के तहत लोगों के बीच नशामुक्ति संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा उन्हें नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया। अभियान के समापन पर उपस्थित लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली और अपने गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया। जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह अभियान आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा। - Hazaribag News