
रामगढ़ में बीयर से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर मची लूट!
झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गोला थाना क्षेत्र के संधवैय घाटी के पास रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बीयर के कैन से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे के बाद ट्रक में लदी बीयर की कैन सड़क पर बिखर गई। इसके बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। कई लोगों ने घायल की मदद करने के बजाय बीयर की कैन उठाकर ले जाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां लूट जैसी स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार ट्रक में करीब 1400 पेटी बीयर लोड थी, जिसे बोकारो के बालिडीह गोदाम से हजारीबाग ले जाया जा रहा था।
सूचना मिलते ही गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर बची हुई बीयर को सुरक्षित कराया। राहत की बात यह रही कि हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित बच गया। बाद में बची हुई बीयर को दूसरे वाहन से रवाना किया गया।
#BreakingNews #JharkhandNews #Ramgarh #RamgarhNews #BeerTruck #TruckAccident #Gola #ViralNews #TrendingNow #RoadAccident #JharkhandUpdates #Bokaro #Hazaribagh #IndiaNews #NewsUpdate #FacebookNews #ViralPost #HindiNews #AccidentNews #TrendingNews