आज सचिवालय, शिमला में करुणामूलक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार करुणामूलक परिवारों की पीड़ा, संघर्ष और उम्मीदों को भली-भांति समझती है। हम उनके हितों के प्रति संवेदनशील हैं और उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन्हें बड़ी संख्या में नौकरी प्रदान की है।
Ani, Kullu | Oct 10, 2026