देहरादून: नशे की नागिन बैठी हैं सपेरा बस्ती में !! अब दून पुलिस ने एक और नागिन को दबोचा!
एसपी दून के नशा-विरोधी अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने सपेरा बस्ती में औचक छापेमारी कर एक महिला तस्कर को दबोच लिया। उसके कब्जे से 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि बस्ती में गांजे की तस्करी का धंधा चल रहा है। आज 12 अक्टूबर को गठित टीमों ने तस्करों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इसी दौरान कुलदीप पत्नी सोमवीर, निवासी सपेरा बस्ती के पास से गांजा बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया।
साथ ही पुलिस ने पहले से चिन्हित 04 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
लगातार हो रही इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक पिछले 6 महीने में 10 तस्कर पकड़े गए हैं, जबकि 2026 में अब तक 21 तस्करों को जेल भेजा जा चुका है।
#Dehradun #RaipurPolice #SaperaBasti #GanjaSmuggling #NashaTaskar #DehradunPolice #Uttarakhand #NashaMukti #DrugFreeDehradun #SSPDehradun #BreakingNews #उत्तराखंड