Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

जिला पंचायत के लाखों रुपये के वाटर कूलर बने शोपीस, जनता को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों तथा मोहम्मदी जिला पंचायत सदस्य दिलीप सिंह के विशेष सहयोग से क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलरों की स्थापना कराई गई थी। इनमें पालन नाथ मंदिर सहित कई प्रमुख स्थान शामिल हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थापना कार्य में ठेकेदारों द्वारा मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके चलते अधिकांश वाटर कूलर समय से पहले ही खराब हो गए हैं। वर्तमान स्थिति यह है कि जिन वाटर कूलरों को राहगीरों और श्रद्धालुओं को पानी पिलाने के लिए लगाया गया था, वे स्वयं उपेक्षा का शिकार होकर खस्ताहाल अवस्था में खड़े हैं। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि जिला पंचायत की अच्छी मंशा और जनहितकारी योजना को ठेकेदारों की मनमानी ने प्रभावित कर दिया है। कई स्थानों पर वाटर कूलर बंद पड़े हैं, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता ने जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत से खराब पड़े वाटर कूलरों की जांच कराकर जिम्मेदार ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा सभी वाटर कूलरों को शीघ्र संचालित कराने की मांग की है, ताकि जनहित में खर्च की गई धनराशि का वास्तविक लाभ लोगों को मिल सके।

Laharpur, Sitapur | Jun 26, 2026

MORE NEWS