
#राठ: छत से गिरकर श्रमिक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
लघुशंका के लिए उठे 42 वर्षीय दुलीचंद्र बिना रेलिंग वाले छज्जे से गिरे, उरई ले जाते समय तोड़ा दम
राठ। जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव में रविवार रात छत से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। वह रात में लघुशंका के लिए उठे थे, तभी बिना रेलिंग वाले छज्जे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
करियारी गांव निवासी दुलीचंद्र सिंह (42) ईंट-भट्टों पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात करीब 10 बजे वह घर की छत पर सो रहे थे। लघुशंका के लिए उठकर छज्जे की ओर गए, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
दुलीचंद्र अपने पीछे पत्नी मालती, बेटी रेशमा और दो बेटों शिवम व सत्यम को छोड़ गए हैं। परिवार के पास करीब आधा बीघा कृषि भूमि है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जरिया थानाध्यक्ष के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
👍 खबर को लाइक करें।
💬 अपनी संवेदनाएं कमेंट में व्यक्त करें।
🔄 खबर शेयर करें और ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Rath Times पेज को फॉलो जरूर करें।
#RathNews #HamirpurNews #Jariya #RathTimes #everyone
Rath, Hamirpur | Oct 19, 2026